Hindi Diwas

Activity Image
10 Sep 2026 | Secondary

हिंदी दिवस समारोह (14सितंबर, 2026)
हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 14 सितंबर को बप्पा के आगमन के कारण हमारी पाठशाला में हिंदी दिवस 10 सितंबर को मनाया गया।

हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं, परंपराओं और विरासत की पहचान है।

हमारे विद्यालय में हिंदी दिवस बड़े उत्साह, उमंग और आनंद के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना तथा हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा से उन्हें परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ एक मधुर हिंदी गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। इसके पश्चात हिंदी दिवस के महत्त्व और हिंदी भाषा की भूमिका पर सुंदर परिचय प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘कविता के काल’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध हिंदी कवियों की रचनाओं का भावपूर्ण एवं आत्मविश्वासपूर्ण काव्य-पाठ किया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने हिंदी साहित्य की सुंदरता, रचनात्मकता और समृद्धि को जीवंत कर दिया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सुंदर एवं ज्ञानवर्धक चार्ट्स भी प्रस्तुत किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, सृजनात्मकता और हिंदी भाषा के प्रति अपने उत्साह को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुत प्रेरणादायी कविता ने सभी को यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और मेहनत से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।

Event Gallery